Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Friday, May 6, 2011

लैपटॉप ने खोला राज

रोहित हत्या कांड मामला:- रोहित की हत्या में विशाल का हाथ है। यह पता लगाना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल था। रोहित से विशाल की अच्छी दोस्ती थी। वह उसे कम्प्युटर पढाता था। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी लेनी शुरू की। दरअसल सिटी एसपी शिवदीप लांडेने रोहित के कमरे में लैपटॉप देखा और उसे चेक किया तो विशाल के बारे में जानकारी मिली। पता करने पर विशाल के पिता ने बताया किवह दिल्ली गया है। लेकिन जब उसका लोकेशन टावर लिया गया तो बिहटा बता रहा था। पुलिस उसे ढूँढने निकली और सगुना मोड़ के पास पकड़ लिया गया। इसके बाद ही आनंद का भी खुलासा हो सका। पुलिस ने आनंद को रोहित की डेड बॉडी मिलने के बाद अरेस्ट किया। हालाँकि पुलिस ने उसके घर महुआबागमें पहले से ही जाल बिछा रखा था।