Sunday, February 5, 2012

सुनो भई सुनो! विधायक जी की संपति होगी जब्त, ये है सौ फीसदी सच!




पटना| आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य सरकार ने अब सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त की सम्पत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगरानी जांच ब्यूरो ने न्यायालय को प्रस्ताव भेजा है। भाजपा के कटोरिया क्षेत्र के विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम ने बिहार के उत्पाद विभाग के आयुक्त पद पर रहते हुए आय से 24 लाख 98 हजार रुपये की अधिक सम्पत्ति अर्जित की है। निगरानी जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस सम्पत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की सम्पत्ति शामिल है।



ब्यूरो के अनुसार वर्ष 1997 में आयकर विभाग ने हेम्ब्रम के ठिकाने पर छापेमारी की थी। इसके बाद आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की थी। जांच के दौरान 24 लाख 98 हजार की चल और अचल सम्पत्ति का पता चला है।



गौरतलब है कि बिहार में यह पहला मामला है जब लोकसेवक से राजनीतिज्ञ बने किसी जनप्रतिनिधि की सम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।



उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व विशेष न्यायालय ने बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक नारायण मिश्रा की आय से एक करोड़ 40 लाख रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। इसके पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी तथा एक लिपिक की भी आय से ज्यादा चल और अचल सम्पत्ति जब्त की गई है।

विदेशी छोरी बन गई हमारी दीवानी!



बौंसी (बांका)। महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद जैसे महान हस्तियों की धरती को करीब से विदेशी सैलानियों की जानने की ललक ने स्विटजरलैंड की बाला कैटरीन शूटर को भी भारत खींच लाई। वह बिहार के बांका जिले के बौंसी प्रखंड स्थित योगनगरी गुरुधाम आई हुई हैं। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और गुरु-शिष्य परंपरा को देख इस कदर प्रभावित हुई है कि योग दीक्षा लिये बगैर स्वयं को रोक नहीं पायी। इतना ही नहीं वापस अपने देश लौट कर इसका प्रचार-प्रसार करने का बीड़ा भी उठाया है।
कैसे यहां पहुंची
गुरुधाम के योग गुरु अमरनाथ तिवारी से जगन्नाथपुरी (उड़ीसा) में दिसंबर 2011 में कैटरीन की मुलाकात हुई थी। योग गुरु ने ही बौंसी स्थित गुरुधाम आने का न्योता दिया था। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए आने का वादा किया था। बौंसी पहुंच कर अपना वादा पूरा भी किया।
भारतीय परिधान में ली दीक्षा

क्रीम कलर का काडीगन, नीले चटख रंग की साड़ी में लिपटी, हाथों से साड़ी का पल्लू समेटे और माथे के बीच में मांग खोल पीछे से चोटी बांधे कैटरीन बिल्कुल भारतीय परिधान में थी। हाथ जोड़ कर उपस्थित लोगों जब कैटरीन ने हेलौ की जगह नमस्ते किया तो उपस्थित लोगों को आश्चर्य का ठीकाना नहीं रहा। इससे पहले कैटरीन स्विटरजरलैंड से दिल्ली होते हुए बौंसी आयी थी तब जिन्स और टी-शर्ट पहनी हुई थी।
गुरु-शिष्य पररंपरा को अपनाएगी
ज्यूरिक (स्विटरजरलैंड) में पेशे से शिक्षक रही कैटरीन ने बताया कि ‘वहां’-‘यहां’ की शिष्यों की परंपरा में काफी फर्क है। यहां के शिष्यों में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दी जाती है। इसे वापस लौट कर अपने देश में अपनाऊंगी और लोगों को भी इससे प्रेरित करुंगी।

अमर तिवारी के साथ कैटरीन शूटर

कैटरीन शूटर

पूजा करते सांसद नीशिकांत दुबे