Saturday, March 15, 2014

तकनीक की ताकत:6 घंटे में बनाया अंडरब्रिज, देखने वालों का लगा मेला.

 

  तकनीक की ताकत: 6 घंटे में बनाया अंडरब्रिज, देखने वालों का लगा मेला
मंदसौर:गीता भवन अंडरब्रिज निर्माण के साथ अभिनंदन नगर के 30 हजार रहवासियों का लंबा इंतजार गुरुवार को पूरा हुआ। दोपहर 2.40 बजे शुरू हुआ काम 6 घंटे में पूरा हो गया। रेलवे के 15 से अधिक इंजीनियरों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम 100 से अधिक श्रमिकों के साथ जुटी रही। रात 8.49 बजे ट्रेन के निकलते ही अंडरब्रिज निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे लोग खुश हो गए।
 अभिनंदन नगर क्षेत्र का होगा विकास
 गीताभवन अंडरब्रिज का निर्माण होने से क्षेत्र के 30 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा। अभिनंदन नगर, पदमावती नगर, अग्रसेन नगर, बुरहानी नगर सहित करीब 15 कॉलोनी वाले क्षेत्र के 30 हजार से अधिक लोग गीता भवन रेलवे फाटक से आवाजाही करते हैं। 
 यह रहा खास
  • दोपहर 2.40 बजे: इंदौर-उदयपुर ट्रेन के पास होते ही तकनीकी टीम ने अंडरब्रिज का मोर्चा संभाला। क्रेन से पटरी हटाई गई। तीन पोकलेन जमीन की खुदाई में जुटी।
  • शाम 4.40 खुदाई कर पोकलेन से अलग-अलग हिस्सों में तकनीकी टीम ने जमीन की लेवलिंग की। इसके बाद सीमेंट के स्लैब जमाने का काम शुरू हुआ।
  • शाम 5.15 बजे अंडरब्रिज के बॉक्स लगाने का काम शुरू हुआ। हर बॉक्स लगाने में औसतन 8 से 10 मिनट का समय लगा।
  • शाम 6.50 बजे 12 बॉक्स लगाने के बाद ट्रैक तैयार करने का निर्णय। क्रेन से पटरी उठाई। नए अंडरब्रिज पर पटरी लगाने के बाद उसे कसा।
  • रात 8.20 बजे ट्रैक की टेक्निकल टेस्टिंग हुई।

No comments: